भारत

पति और सास से बदला लेने महिला ने की मासूम देवर की हत्या, गिरफ्तार

Nilmani Pal
22 Sep 2023 3:10 AM GMT
पति और सास से बदला लेने महिला ने की मासूम देवर की हत्या, गिरफ्तार
x
खुलासा

यूपी। अलीगढ़ में थाना हरदुआगंज क्षेत्र में एक नवविवाहिता भाभी ने गुरुवार को अपने पांच साल के देवर की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने गांव के एक कुएं से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। कहा कि पति व सास के उत्पीड़न से परेशान होकर उसने वारदात को अंजाम दिया है।

मामला गांव बरानदी का है। यहां विशंभर का परिवार रहता है। परिवार में पत्नी, बड़ा बेटा शिवम उसकी पत्नी मरियम निवासी कासगंज, 15 वर्षीय व सात वर्षीय दो बेटियां समेत पांच वर्षीय बेटा बादल रहता था। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह मरियम देवर बादल को सुबह करीब सात बजे घर से बाहर लेकर गई थी। उसके कुछ समय बाद घर लौटी तो अकेली लौटी। परिजनों को बादल के बारे में पूछा तो कुछ नहीं बताया। घर से कुछ दूरी पर बने एक कुएं के पास ग्रामीणों की भीड़ देखी तो वहां दोनों बहनें रुक गईं। ग्रामीणों की मदद से कुएं में झांककर देखा तो उन्होंने भाई छोटे भाई को कुएं में पड़ा देखा। ग्रामीणों की मदद से उसको बाहर निकाला गया तो वह मृत मिला। ग्रामीणों ने दोनों बहनों को बताया कि कुछ देर पहले उनकी भाभी ही कूड़े का एक बोरा भरकर कुएं में फेंक गई है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव के आधार पर मृतक की भाभी मरियम को हिरासत में ले लिया।

मरियम से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया। आरोपी महिला ने बताया कि घर में पति व सास के उत्पीड़न से तंग आकर वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि देवर की मौत के बाद आरोपी महिला दोपहर में घर पर आई। उस समय मृतक की दोनों बहनें रो रहीं थी। इसी बीच आरोपी भाभी मरियम ने दोनों ननद से कहा कि मैं कूड़ा फेंक आती हूं। बोरा सिर पर रख दो। उसने देवर के शव से भरा बोरा अपने सिर पर रखवाया। बोरे में ऊपर कूड़ा भरा हुआ था।

Next Story