भारत

सिलेंडर फटने से महिला की मौत, दो घायल

Admin Delhi 1
14 July 2023 10:37 AM IST
सिलेंडर फटने से महिला की मौत, दो घायल
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत मटरू मोहल्ले में स्थित गुरुवार देर रात सिलेंडर फटने से एक युवती की मौत हो गई है। वहीं घर के दो लोग घायल गए हैं। तेज धमाके से दहला पूरा इलाका अचानक रात में आग लगने से सिलेंडर तेज धमाके से फट गया। धमाके की आवाज सुनकर सो रहे लोगों की नींद खुली। घर के बाहर निकले तो गुड्डू के घर पर चीखपुकार मची थी। वहीं मानसिक तौर पर बीमार सलामान भीड़ देखकर पत्थर चलाने लगा। जिसके बाद दमकल और पुलिस कर्मियों ने खुद को बचाते हुए बचाव कार्य किया। करीब एक घंटे की जद्दोजहत के बाद आग पर काबू गया।

दो घायल, दमकल की तीन गाड़ियों ने 1 घंटे में पाया काबू'

कैंट थाना प्रभारी राजकुमार के मुताबिक, स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम ने आग बुझाने की कोशिश की। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाकर रूबी को गंभीर हालत में सिविल हॉस्पिटल ले गए। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सलमान नाम के युवक ने अपनी मां से वादविवाद के बाद चाकू से हमला बोल दिया था। वहीं घर वालों के बीच में आने पर घर आग लगा दी, जिससे सिलेंडर फट गया। इस दौरान उसकी बहन रूबी की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं मां के छत से कूदकर जान बचाने में घायल हो गईं और पिता आग से झुलस गए। हजरतगंज और कैंट फायर स्टेशन की आग ने करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया।

आग की तपिश से फट गया सिलेंडर: दरअसल, मटरू मटरू में गुड्डू पत्नी मेहरून्निसा, बेटा सलमान और बेटी रूबी (28) के साथ रहता है। मानसिक रूप से बीमार सलमान का इलाज चल रहा है। सलमान का किसी बात पर अपनी मां से विवाद हो गया। उसके बाद उसने घर में तोड़फोड़ की। परिजनों के विरोध पर रसोई में जाकर गैस सिलेंडर का रेगुलेटर खोल दिया और गैस निकलने पर आग लगा दी। आग की तपिश से सिलेंडर धमाके के साथ फट गया। जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। उसकी चपेट में आकर बहन रूबी गंभीर रूप से झुलस गई।

Next Story