भारत
महिला को उतारा मौत के घाट, 13 साल के लड़के को डांटना पड़ा भारी
jantaserishta.com
2 April 2025 11:48 AM IST

x
फैली सनसनी.
ठाणे: महाराष्ट्र के जलाना से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने एक 41 वर्षीय महिला की हत्या करने के आरोप में एक 13 साल के लड़के को हिरासत में लिया है. बताया जाता है कि उसने महिला की हत्या इसलिए की थी, क्योंकि उसने डांटा था. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
अधिकारी ने बताया कि जालना पुलिस ने 41 वर्षीय महिला की हत्या के मामले का पता लगाया है. जिसमें 13 वर्षीय लड़के को हिरासत में लिया गया है. अधिकारी के अनुसार मीरा उर्फ संध्या बोंडारे की 25 मार्च को जालना तहसील के अंतरवाली टेंभी गांव में उसके खेतों में पत्थर मारकर हत्या कर दी गई थी.
जिसके बाद से ही जांच की जा रही थी. जांच करते हुए पुलिस ने एक लड़के को हिरासत में लिया है. जांच में पाया गया है कि लड़का महिला के पड़ोस का रहने वाला है. महिला ने उसे डांट दिया था, क्योंकि वह नहर से पानी को उसके खेतों तक पहुंचने से रोक रहा था.
साथ ही महिला ने गुस्से में उसका मोबाइल फोन भी पानी में फेंक दिया था. 25 मार्च की दोपहर को जब वह अपने खेतों में सो रही थी, तो लड़के ने पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी. अधिकारी ने कहा कि उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है. फिलहाल उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





