भारत

टैंक में फेंका शव...डायन होने के शक में महिला की हत्या, 8 गिरफ्तार

jantaserishta.com
8 April 2023 2:17 PM IST
टैंक में फेंका शव...डायन होने के शक में महिला की हत्या, 8 गिरफ्तार
x
आरोपियों में पीड़िता की सास-ससुर और पति भी.
अगरतला (आईएएनएस)| त्रिपुरा के खोवई जिले में एक 45 वर्षीय आदिवासी महिला के 'डायन' होने के संदेह में उसका अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कौशल्या घाटवाल का अपहरण कर लिया, उसकी हत्या कर दी और उसके शव को चंपाहोर पुलिस थाने के तहत लेंगटीबाड़ी गांव में एक परित्यक्त टैंक में फेंक दिया।
घटना गुरुवार रात की है। पुलिस ने शव बरामद कर शुक्रवार देर रात सभी आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों में पीड़िता की सास-ससुर और पति भी शामिल है, जो इस मामले के मुख्य आरोपी है।
पुलिस प्रवक्ता और सहायक पुलिस महानिरीक्षक ज्योतिस्मान दास चौधरी ने कहा कि स्थानीय अदालत ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
गौरतलब है कि जादू-टोना, काला जादू पूर्वोत्तर क्षेत्र में काफी प्रचलित है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story