भारत
पहली शादी छुपाने पर महिला ने की हत्या, CRPF के एक पूर्व जवान को मार डाला
jantaserishta.com
20 Jan 2023 9:43 AM IST

x
महिला, उसके पिता और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है।
बस्ती (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बस्ती में पुलिस ने सीआरपीएफ के एक पूर्व जवान की हत्या के आरोप में एक महिला, उसके पिता और एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कलवारी थाना क्षेत्र के सुजावलपुर गांव में 10 जनवरी को एक व्यक्ति का शव बरामद किया था। मृतक की पहचान दो दिन बाद राकेश सरोज के रूप में हुई।
एसएचओ, कलवारी, आलोक श्रीवास्तव ने कहा कि राकेश ने 2020 में सीआरपीएफ से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी और व्यवसाय शुरू किया था।
राकेश का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था, इसके कारण वह कुछ समय के लिए कोलकाता में अपने रिश्तेदारों के पास चली गई थी। इसी बीच राकेश स्नैपचैट के जरिए सुनीता नामक महिला से मिला और उससे शादी करने का फैसला किया।
राकेश ने सुनीता को नहीं बताया कि वह शादीशुदा है।
पिछले साल दिसंबर में दोनों की सगाई के कुछ दिनों बाद सुनीता को पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है।
इससे नाराज सुनीता ने राकेश को मारने का फैसला किया।
पुलिस अधिकारी ने कहा, सुनीता ने 9 जनवरी को राकेश को फोन किया और 3 लाख रुपये की मांग की। सेवानिवृत्त जवान ने उसे बताया कि तकनीकी खराबी के कारण लेनदेन नहीं हो रहा है और वह केवल 1 लाख रुपये ही दे पाएगा। अगली सुबह राकेश जैसे ही घर में दाखिल हुआ, उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया और फिर उसका गला घोंट दिया गया। बाद में सुनीता के पिता और उसके सहयोगी की मदद से शव को फेंक दिया गया।
राकेश के कॉल डिटेल रिकॉर्ड से पता चलता है कि सुनीता को आखिरी कॉल 10 जनवरी की सुबह की गई थी। इसके बाद पुलिस ने सुनीता से पूछताछ की और आखिरकार उसने अपराध कबूल कर लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





