भारत

महिला को मार डाला, गहने और नकदी गायब मिले, फैली सनसनी

jantaserishta.com
7 Oct 2022 6:20 PM IST
महिला को मार डाला, गहने और नकदी गायब मिले, फैली सनसनी
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

बेटा अपनी मां की मौत से अंजान उसके शव के ऊपर खेलता रहा।
ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला की उसके ही घर में हत्या कर दी गई है।हत्या के बाद आरोपी सोने चांदी के गहने भी अपने साथ ले गए।महिला का डेढ साल का बेटा अपनी मां की मौत से अंजान उसके शव के ऊपर खेलता रहा। हत्या व लूट की वारदात का तब पता चला।जब उसका पति ड्यूटी से घर पहुंचा।इधर मायको वालों ने ससुराल वालों पर हत्या के आरोप लगाए हैं।फिलहाल जनक गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज का जांच पड़ताल शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार, घटना जनक गंज थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी की है।यहां रहने वाली एक विवाहिता माला शर्मा की घर में ही हत्या कर दी गई।मृतका का डेढ़ साल का मासूम बेटा उसके पास में ही लेटा था, पति ने अज्ञात लोगों पर पत्नी की हत्या और घर में लूट का शक जताया है, जबकि मायके पक्ष का आरोप है कि मृतका माला शर्मा को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।मृतका माला यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली थी।उसकी शादी 4 साल पहले मनीष शर्मा नामक युवक सेहुई थी।शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल के लोग कार की मांग करते थे और कम दहेज मिलने को लेकर अक्सर माला को परेशान किया जाता था।खास बात यह है कि माला की मौत की सूचना उसके पति मनीष शर्मा ने खुद ही पुलिस और मायके पक्ष को दी।
मृतका के पति मनीष शर्मा ने बताया कि वह दोपहर में जब घर लौटा तो घर का गेट खुला हुआ था।पत्नी पलंग पर पड़ी थी और उसका डेढ़ साल का बेटा भी उसके पास लेटा था। आनन-फानन में वह उसे निजी अस्पताल में ले गया। जहां से महिला को जयारोग्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।जयारोग्य चिकित्सालय में डॉक्टरों ने माला को देखते ही मृत घोषित कर दिया।बाद में पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई।फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी है।माला का गला उसी की चैन और काले धागे से कसा हुआ था।इस कारण उसकी हत्या की पुष्टि हुई है।पुलिस ने शुक्रवार सुबह माला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे पिता के हवाले कर दिया।वहीं पति ने लूट का भी अंदेशा जताया है।पति का कहना है कि उसकी अलमारी से 10 तोला सोना और पचास हजार नगरी भी गायब है।फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story