भारत

ट्रक और बाइक की टक्कर में महिला की मौत, बेटी से जा रहे थे मिलने

jantaserishta.com
15 May 2023 12:14 AM IST
ट्रक और बाइक की टक्कर में महिला की मौत, बेटी से जा रहे थे मिलने
x
मचा कोहराम.
बिजनौर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र में रविवार को ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों मां-बेटे एक बाइक पर सवार होकर गांव ताजपुर में अपनी बेटी से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान बताया जा रहा है कि चांदपुर एलआईसी दफ्तर के समीप एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक मृतका पहचान बैरमाबाद गढ़ी गांव निवासी राजकुमार पत्नी गीता के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएचओ चांदपुर सतीश कुमार राय ने बताया कि घटना रविवार दोपहर की है। पुलिस ने ट्रक और दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस फरार हुए ट्रक चालक का पता लगाने की कोशिश कर रही है। ट्रक चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story