भारत

महिला ने अपनी ननद की चाकू मारकर की हत्या, इस व्यवहार से थी परेशान

jantaserishta.com
5 Oct 2021 6:27 AM IST
महिला ने अपनी ननद की चाकू मारकर की हत्या, इस व्यवहार से थी परेशान
x
पढ़े पूरी खबर

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में पुलिस ने कत्ल के एक मामले का खुलासा करते मृतका की भाभी को गिरफ्तार किया है. आरोपी भाभी का अपनी ननद का चुगली करने वाला व्यवहार पसंद नहीं था इसलिए भाभी ने अपनी ननद का कत्ल कर दिया.

दरअसल, एक अक्टूबर को भानपुरा में रहने वाली 14 साल की हर्षिता अचानक से गायब हो गई थी. काफी तलाश करने के बाद घर पर बने छोटे कुएं में हर्षिता की लाश मिली, जिसकी रिपोर्ट 2 अक्टूबर को हर्षिता के पिता सुरेश ने लिखवाई.
इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की. जांच के दौरान मृतिका के गले और नाक पर चोट के निशान होने से व कुईया के मुंह का ढक्कन बंद होने तथा और मृतिका की शार्ट पी.एम. रिपोर्ट में मृत्यु के पूर्व चोट आई होना व पानी में डूबने से मृत्यु होना पाया गया.
घर के लोगों से पूछताछ की गई और मृतिका के परिजनों के कथन लिए गए और घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया. जांच के दौरान परिवारजनों पर संदेह होने पर मृतिका की 22 साल की भाभी रश्मि से पूछताछ की तो उसने सब उगल दिया. आरोपी भाभी ने बताया कि शादी के बाद उसकी ननद दिन भर बातें करके उसके पति ऐश्वर्य और ससुर को बताती थी.
एक अक्टूबर को आरोपी भाभी और उसकी ननद आंख मिचौली खेल रहे थे. इसी दौरान भाभी ने अपनी ननद को पहले चाकू मारे और फिर उसे घसीट कर कुएं पर ले गयी जहां से उसे नीचे फेंक दिया. जुर्म कबूल करने के बाद फिलहाल पुलिस ने आरोपी भाभी को अपनी ननद के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story