भारत
महिला ने अपनी ही बेटी को उतारा मौत के घाट, वजह भी काफी हैरान करने वाली
jantaserishta.com
23 Nov 2024 4:40 PM IST

x
इंस्टाग्राम पर बातचीत फिर..
नई दिल्ली: दिल्ली से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। उत्तर पश्चिमी दिल्ली में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। हत्या की वजह भी काफी हैरान करने वाली है। महिला द्वारा दूसरे शख्स से शादी करने के लिए अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतारने का काम किया गया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने एक व्यक्ति से शादी करने के लिए अपनी पांच साल की बेटी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी है।
महिला को गिरफ्त में ले लिया गया है। महिला से कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। महिला ने बताया कि पहले उसके पति ने उसे छोड़ दिया था। फिर इसके बाद इंस्टाग्राम पर उसकी राहुल नामक व्यक्ति से बातचीत हुई और बाद में वह उससे शादी करने के इरादे से दिल्ली आ गई।
महिला की सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ के जरिए राहुल नामक व्यक्ति से बातचीत हुई तो वह हिमाचल से दिल्ली चली आई। महिला ने पुलिस को बताया कि दिल्ली आने से पहले वह हिमाचल प्रदेश में एक रिश्तेदार के यहां रहती थी, जहां उसकी बच्ची का यौन उत्पीड़न भी किया गया था।
मगर जब महिला हिमाचल से दिल्ली आई तो राहुल और उसके परिवार वालों ने बच्ची को अपनाने से इनकार कर दिया। फिर राहुल ने महिला से शादी करने से भी मना कर दिया। इसके बाद महिला ने परेशान होकर बच्ची का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। ताकी वह उसके साथ शादी कर ले।
पुलिस ने बताया कि दिल्ली के दीप चंद बंधु अस्पताल से शुक्रवार को सूचना मिली कि एक बच्ची को मृत अवस्था में लाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच करने पर बच्ची की गर्दन पर गला घोंटने के निशान पाए गए। दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि इस घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और बच्ची की मां समेत उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। और ये मामला सामने खुलकर आया।
पुलिस ने बताया कि अशोक विहार थाने में इस घटना के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) और 65 (2) (विशिष्ट मामलों में बलात्कार) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 6 (गंभीर यौन हमला) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





