महिला ने अपने पति की कर दी हत्या, कटा सिर लेकर थाने पहुंची

चित्तूर: आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में गुरुवार को एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और उसका कटा सिर लेकर थाने में पहुंच गई. घटना मंदिर शहर तिरुपति के पास रेनीगुंटा में हुई. पुलिस के मुताबिक, घर में हुए झगड़े के दौरान वसुंधरा ने अपने पति रवि चंद्रन (53) पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी. फिर उसने उसका सिर काट दिया और कटे सिर को बैग में रखकर पुलिस स्टेशन ले गई और आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला को भी सुराग जुटाने के लिए वहां ले गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसवी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





