भारत

महिला की हत्या, सिर पर हमला, सामने आई ये बात

jantaserishta.com
1 Aug 2022 10:59 AM IST
महिला की हत्या, सिर पर हमला, सामने आई ये बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

घर में सो रही महिला के सिर पर वार कर मार डाला गया।

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। घर में सो रही महिला के सिर पर वार कर मार डाला गया। घटना कांटी थाना के यशोदामठ गांव की है। मृतका की पहचान 45 वर्षीय रेखा देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। हत्या क्यों की गई, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

कांटी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना की तहकीकात की जा रही है। मृतका की 14 वर्षीया पुत्री नंदनी कुमारी ने पुलिस को बताया कि देर रात घर के पिछले दरवाजे से एक बदमाश अंदर घुसा। उसने घर में सो रही उसकी मां के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में महिला का सिर फट गया था। अंधेरा होने के कारण वह हत्यारे को नहीं पहचान सकी।
हत्या में गांव के ही कुछ दबंगों की संलिप्तता की आशंका जताई गई है। हालांकि इस बाबत परिजन खुलकर कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं। रेखा देवी के पति मंगर साह दूसरे राज्य में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उसके चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना की खबर मिलने के बाद रेखा देवी की मां व उसके अन्य रिश्तेदार घर पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना के बाद परिजन सहमे हुए हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के चचेरे ससुर मोतीलाल साह ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है। इसके आधार पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद हत्या का रहस्य सामने आएगा। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story