भारत
दहेज के लिए महिला को उतारा मौत के घाट, परिवार के 5 सदस्यों को आजीवन कारावास की सजा
jantaserishta.com
10 May 2025 3:05 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक स्थानीय अदालत ने दहेज के लिए अपनी पत्नी की हत्या के मामले में एक व्यक्ति और उसके परिवार के पांच सदस्यों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इस बात की जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने शनिवार को एक न्यूज एजेंसी को दी. अभियोजन पक्ष के अनुसार बलिया जिले के सोनपुर गांव में 24 दिसंबर, 2022 को दहेज के लिए सीता देवी (25) नामक एक विवाहिता को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी गई थी.
घटना के बाद उसके पति गणेश कुमार गुप्ता, सास मंदोदरी देवी, ननद चंपा देवी और रेखा देवी और देवर अमर नाथ गुप्ता के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या की सजा), 498 ए (महिला के पति या पति के रिश्तेदार द्वारा उसके साथ क्रूरता करना) और 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) व दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था.
जांच के बाद पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. देवी की शादी 30 नवंबर 2022 को गणेश से हुई थी. पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई व प्रत्येक पर आठ-आठ हजार रुपये का जुर्माना लगाया.
इस फैसले पर मृतक सीता देवी के परिजनों ने कोर्ट का आभार जताया है. हालांकि, परिजनों का यह जरूर कहना है कि फैसला और जल्द आ जाना चाहिए था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





