भारत

हाथी के हमले से महिला की मौत

jantaserishta.com
18 Aug 2023 2:56 PM IST
हाथी के हमले से महिला की मौत
x
हसन: कर्नाटक में लगातार हो रहे हाथियों के हमलों से लोग परेशान है। इसी बीच शुक्रवार को राज्‍य के हसन जिले में एक जंगली हाथी ने महिला पर हमला बोल दिया। महिला को तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
मृतका की पहचान कविता (37) के रूप में हुई है। जो वडुरु गांव में अपने माता-पिता से मिलने आई थी। यह घटना तब हुई जब कविता अपने घर के पीछे खेत में गई थी। वहीं अचानक से आए हाथी ने उस पर हमला कर दिया। परिवार के सदस्य तुरंत महिला को हासन जिला अस्पताल ले गए, लेकिन उसने दम तोड़ दिया।
वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्‍होंने जंगली हाथी का पता लगाने और उसे स्थानांतरित करने की योजना बनाई है। इस बीच गांव के लोगों ने लगातार हाथियों के हमले पर चिंता व्यक्त की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story