भारत

महिला ने प्रेमी संग मिलकर की जेठ की हत्या, साथ बैठकर पी शराब, उसके बाद...

jantaserishta.com
4 Feb 2022 6:35 PM IST
महिला ने प्रेमी संग मिलकर की जेठ की हत्या, साथ बैठकर पी शराब, उसके बाद...
x
दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है.

गुरुग्राम: हरियाणा में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला को अपने पति का भाई के साथ बैठ कर शराब पीना इस कदर नागवार गुजरा कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर जेठ की हत्या कर दी. फिर बाद में शव को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर झड़ियों के पास फेंक दिया और आराम से दोनों घर आ गए.

दरअसल, महिला को लगता था कि जेठ ने ही उसके पति को शराब की लत लगाई है, जिसके कारण उनके वैवाहिक जीवन पर भी बुरा असर पड़ रहा था. फिलहाल गुरुग्राम पुलिस ने इस हत्याकांड में महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
एसीपी क्राइम की मानें तो एक फरवरी को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर खुशबू चौक के पास एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था. जिसकी जांच क्राइम यूनिट सेक्टर-40 को सौंपी गई थी. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक इकरार की हत्या उसके भाई की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिल कर की है.
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि मृतक इकरार व उसका पति इब्राहिम साथ बैठ कर शराब पीते थे, जिसके कारण घर में झगड़ा होता था और उसका पति अलग रहने लगा था. इसी रंजिश के चलते महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर जेठ की हत्या कर डाली.
दुकान पर आता रहता था जेठ
एसीपी प्रितपाल सिंह ने बताया कि आरोपी महिला अपने पति इब्राहिम के साथ करीब 8 साल से गुरुग्राम में कबाड़ी की दुकान चला रही थी. महिला का प्रेमी नहीम अलवी उर्फ मुसरफ भी इनके साथ काम करता था और इसकी दुकान पर ही रहता था. महिला का जेठ इकरार को शराब की बुरी लत थी. वह अक्सर इनकी दुकान पर आता रहता था. और महिला के पति को भी शराब पिलाता था.
महिला की पति से होती रहती थी लड़ाई
महिला को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं था. इस बात पर दोनों के बीच अक्सर लड़ाई रहती थी. जिसके चलते महिला ने अपने प्रेमी के साथ प्लान बनाया और अपने जेठ इकरार की गला दबाकर हत्या कर दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story