भारत

महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंका, फैली सनसनी

Shantanu Roy
11 May 2024 12:50 PM GMT
महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंका, फैली सनसनी
x
डॉग स्काड की टीम मौके पर पहुंची
पलवल। हरियाणा के पलवल में अंडमान निकोबार द्वीप से आई एक महिला की हत्या कर शव को नहर में फेंकने व उसकी बेटी को पुलिस के हवाले करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक परिवार के साथ महिला कीकुछ कहासुनी व हाथापाई हुई थी। मासूम बेटी ने सब कुछ देखा, लेकिन वह पुलिस को जगह नहीं बता सकी। पलवल कैंप थाना मेंअंडमान निकोबार द्वीप के SI जीवन की शिकायत पर दंपती के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज हुई है। कैंप थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार, अंडमान निकोबार दीप के पुलिस अधिकारी SI जीवन ने शिकायत में कहा है कि जंगलीघाट (अंडमान निकोबार) निवासी नरेश चंद ने उन्हें 3 मई को एक शिकायत दी। उसने बताया कि उसकी बहन 28 वर्षीय नेहा देवी अपनी सात वर्षी बेटी रक्षणा रॉय के साथ 21 मार्च 2024 को दिल्ली निवासी राहुल गुप्ता से मिलने के लिए गई थी। 25 मार्च को परिवार के लोगों की नेहा देवी से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी।
उसने बताया कि उसके बाद से फोन बंद है। 30 मार्च को नेहा की बेटी रक्षणा रॉय ने राहुल गुप्ता के फोन से अपने परिवार के सदस्यों से बात की थी। उन्होंने जब नेहा से बात कराने के लिए कहा तो राहुल गुप्ता ने कहा नेहा सो रही है और 31 मार्च से राहुल गुप्ता भी फोन बंद है। शिकायत में उसने अपनी बहन व बहन की बेटी की तलाश की गुहार लगाई। 6 अप्रैल को एक महिला वीणा गर्ग दिल्ली संगम विहार पुलिस स्टेशन में रक्षणा रॉय के साथ पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि राहुल गुप्ता नेहा देवी के साथ चले गए हैं। बच्ची को उसके पास छोड़ गए। आठ अप्रैल को पुलिस ने रक्षणा रॉय को बाल कल्याण समिति (जिला दक्षिण) दिल्ली को सौंप दिया। बच्ची को अंडमान निकोबार पुलिस ने बरामद कर नोएडा निवासी उसकी करीबी रिश्तेदार दीक्षा को सौंप दिया।
छोटी बच्ची रक्षणा रॉय ने पूछताछ में खुलासा किया कि एक दिन शाम को राहुल गुप्ता की पत्नी कीर्ति, नेहा देवी, रक्षणा रॉय व राहुल गुप्ता की सास एक कार में बैठकर निकले थे। उसके कुछ घंटों बाद उक्त लोगों से नेहा देवी की पहले तीखी नोकझोंक हुई, फिर हाथापाई हुई। इस झगड़े मे नेहा देवी को चोटें आई। माना जा रहा है कि चोटों के कारण नेहा देवी बेहोश हो गई। इसके बाद राहुल गुप्ता कार को वापस घर ले आया। उसके बाद नेहा देवी को कार से उतार कर नाले में फेंक दिया। बच्ची दिल्ली में नई थी, इसके कारण मौका नहीं देख पाई। जांच में पाया कि 28 मार्च को जिला पलवल के कैंप थाना क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। उसके शरीर पर पाए गए टैटू के निशान व पहने हुए कपड़ों से पहचान हुई। यह शव नेहा देवी का था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी तो उसमें नेहा देवी के सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें मिली। महिला सिर मे चोट लगने से मौत हुई। कैंप थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि अंडमान निकोबार दीप के पुलिस अधिकारी जीवन की शिकायत पर राहुल गुप्ता व कीर्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 201 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story