भारत

महिला का अपहरण, कपड़े फाड़े और रातभर पेड़ से बांधे रखा, फिर...

jantaserishta.com
27 July 2023 3:29 PM IST
महिला का अपहरण, कपड़े फाड़े और रातभर पेड़ से बांधे रखा, फिर...
x

DEMO PIC 

महिला ने कुछ लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं।
रांची: गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में एक महिला का घर के पास से अपहरण कर लिया गया, उसकी पिटाई की गई, कपड़े फाड़ दिए गए। इसके बाद उसे एक पेड़ से बांध दिया गया। पुलिस ने महिला को मुक्त कराकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। घटना बुधवार रात 11 बजे की है। महिला ने कुछ लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। पीड़िता ने बताया कि उसे किसी ने रात में कॉल करके घर के बाहर बुलाया। जब वो घर के बाहर गई तो दो युवक खड़े मिले।
दोनों युवकों ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बिठाया और घर से एक किलोमीटर दूर ले गये। यहां उसकी पिटाई की गयी और कपड़े फाड़कर यूकलिप्टस के पेड़ से बांध दिया गया। रात भर वो पेड़ से ही बंधी रही। सुबह होने पर स्थानीय लोगों ने एक पेड़ से महिला के बंधे होने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने महिला को मुक्त कराया। महिला का इलाज स्थानीय देवकी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story