भारत

महिला का अपहरण कर गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाइक जब्त

jantaserishta.com
11 Aug 2023 3:17 PM IST
महिला का अपहरण कर गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 बाइक जब्त
x
पिस्तौल दिखाकर अपहरण कर लिया।
रांची: देवघर जिले के मधुपुर में एक महिला का हथियार के बल पर अपहरण कर उससे गैंगरेप की वारदात हुई है। पुलिस ने गैंगरेप को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेजा दिया।
एक अन्य आरोपी अब भी फरार है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो बाइक भी जब्त किया है। एसडीपीओ विनोद कुमार रवानी ने यह जानकारी दी। बताया गया कि महिला मधुपुर रेलवे कॉलोनी से अपने घर जा रही थी, तब चार युवकों ने डॉल्फिन चौक के पास पिस्तौल दिखाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया गया। महिला इसके बाद पुलिस थाने पहुंची और घटना की जानकारी दी। महिला ने बताया, वह अपने रिश्तेदार के घर बेलपाड़ा गयी थी। देर शाम रेलवे कॉलोनी सड़क से होते हुए वह पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान उसका अपहरण कर लिया गया और डुमरिया पुल के नीचे झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
एक घंटे के बाद युवकों ने उसे छोड़ दिया और वह वहां से निकलकर मधुपुर पहुंची और रेलवे स्टेशन पर रात बितायी। इसके बाद थाने में इसकी सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मधुपुर इंस्पेक्टर राम दयाल मुंडा, पथरोल थानेदार मनीष कुमार और पत्थरअड्डा ओपी के थानेदार महेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम बनायी गयी। इसके बाद डुमरिया में छापेमारी करते हुए आरोपी श्याम सुंदर दास और देवरथ मेहरा को गिरफ्तार कर लिया। चोरमारा में छापेमारी कर तीसरे आरोपी अजीत कुमार दास को भी गिरफ्तार किया गया। इसके बाद चौथे आरोपी सिकंदर दास के गोविंदपुर स्थित घर में भी छापेमारी की गयी पर वह फरार हो गया। महिला को मेडिकल जांच के लिए देवघर भेजा गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story