भारत

दो बेटियों को फेंकने के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, बच्चियों की मौत

jantaserishta.com
9 July 2026 1:10 PM IST
दो बेटियों को फेंकने के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, बच्चियों की मौत
x
महिला को ग्रामीणों ने जीवित निकाल लिया.
पलामू: झारखंड के पलामू जिले में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में दोनों बच्चियों की मौत हो गई, जबकि महिला को ग्रामीणों ने जीवित निकाल लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार घटना नावाबाजार थाना क्षेत्र के कंडा गांव की है। महिला सरिता देवी का बुधवार रात किसी बात को लेकर अपने पति छोटेलाल प्रजापति से विवाद हुआ था। इसके बाद वह अपनी चार वर्षीय बेटी प्रिया कुमारी और दो वर्षीय बेटी डोली कुमारी को लेकर घर से निकल गई।
महिला ने पहले दोनों बच्चियों को कुएं में डाल दिया और फिर खुद भी उसमें छलांग लगा दी। बड़ी बच्ची के शोर मचाने पर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
काफी मशक्कत के बाद तीनों को कुएं से बाहर निकाला गया। दोनों बच्चियों को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला को भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
सूचना मिलने पर नावाबाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story