महिला जज की कोरोना से मौत, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद एडिशनल सिविल जज अमी सिंह की नहीं बची जान

भदोही: उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी ने भयंकर तबाही मचा रखा है जिसे लेकर चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। इसी क्रम में बनारस जिला की रहने वाली एडिशनल सिविल जज अमी सिंह की कोरोना से मौत हो गई। वहीं उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। बता दें कि उनकी कुछ दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी इस पर उन्हें भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इनका इलाज चल रहा था। परंतु इसकी सेहत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। जहां पर इलाज के दौरान उनकी आज मौत हो गई। अमी सिंह 2018 में जज के पद पर कार्यरत हुई थी। दिसम्बर 2019 से अब तक भदोही जिले में वह जज थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





