भारत
लिव-इन में रह रही महिला से पड़ोसी और उसके साथियों ने किया गैंगरेप, झांसा देकर जंगल ले गए
jantaserishta.com
1 Oct 2026 5:52 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
एक आरोपी गिरफ्तार.
चित्रकूट: यूपी के चित्रकूट में लिव-इन में रह रही महिला के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. पति से विवाद के बाद पड़ोसी युवक महिला को बहला-फुसलाकर जंगल ले गया था. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है.
पूरा मामला जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव का है, जहां 30 सितंबर को लिव-इन में रह रही महिला के साथ तीन लोगों ने दुष्कर्म किया. पति का पहली पत्नी से विवाद सुलझाने के दौरान नाराज होकर बाहर निकली महिला को गांव के पड़ोसी छैला ने पति से मिलाने के बहाने बहलाया. वह महिला को रेलवे लाइन पार महुवा के पेड़ के पास ले गया, जहां पहले से मौजूद छुटकू और पुरुषोत्तम के साथ मिलकर तीनों ने बारी-बारी से वारदात को अंजाम दिया.
घटना के बाद पीड़िता ने घर पहुंचकर पति को आपबीती सुनाई, जिसके बाद पुलिस स्टेशन में तहरीर दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की और मुख्य आरोपी छैला को गिरफ्तार कर लिया. एसपी अरुण कुमार सिंह के अनुसार प्रारंभिक जांच में घटना सत्य पाई गई है. बाकी दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं और फॉरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल कलेक्ट किए हैं.
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी और रिलेशन शिप में रह रही 'वो' के बीच विवाद हुआ तो पड़ोसी युवक ने इसका फायदा उठाकर महिला को जंगल में ले जाकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. इस कांड में उसके दो साथी भी शामिल थे. फिलहाल, पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. बाकी दो की तलाश में दबिश जारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





