भारत
महिला हाउस सर्जन की चाकू मारकर हत्या, मरीज ने 4 लोगों को घायल भी किया
jantaserishta.com
10 May 2023 3:00 PM IST

x
फाइल फोटो
सर्जिकल ब्लेड से किया वार...
तिरुवनंतपुरम, (आईएएनएस)| केरल में कोट्टाराकरा के एक अस्पताल में बुधवार तड़के लाए गए एक मरीज ने महिला हाउस सर्जन की चाकू मार कर हत्या कर दी। मरीज ने चार अन्य को भी घायल किया। एक चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अस्पताल लाए गए एक शख्स ने सर्जिकल ब्लेड उठाया और वंदना दास नाम की सर्जन पर कई बार हमला किया जब वह उसका इलाज कर रही थी।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, उन्हें तुरंत उपचार दिया गया और राजधानी के एक प्रमुख अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया। काफी कोशिश के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, कोल्लम जिले के पूयापल्ली के 42 वर्षीय स्कूल शिक्षक संदीप ने अपने घर में हंगामा किया था और झड़प में घायल होने के बाद पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई थी।
स्थानीय विधायक के.बी. गणेश कुमार ने कहा कि संदीप का नशा मुक्ति अभियान के तहत इलाज चल रहा था। उन्होंने कहा, यह बेहद दुखद है कि ऐसी घटनाएं बार-बार होने के बावजूद जांच के बाद कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। घटना उस समय हुई जब कुछ पुलिस अधिकारी अस्पताल में मौजूद थे।
खबर फैलते ही सैकड़ों डॉक्टर अस्पताल पहुंच गए जहां हाउस सर्जन का शव रखा गया है। उन्होंने कहा, वादों के बावजूद, कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है और इसलिए हम हड़ताल पर जा रहे हैं। हम मांग करते हैं कि बिना किसी और वादे के कड़ी कार्रवाई की जाए।
Tagsकेरलकेरल न्यूज़केरल पुलिसमहिला हाउस सर्जनहत्याkeralakerala newskerala policefemale house surgeonmurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





