भारत

मायके से वापस लौटते समय महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Shantanu Roy
2 Sep 2023 4:51 PM GMT
मायके से वापस लौटते समय महिला को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
x
कोटा। कोटा बूंदी जिले के सदर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। ममता (37) अपने पति भेरूलाल के साथ बाइक पर बूंदी से अल्फानगर लौट रही थी। रामगंज बालाजी चंबल फैक्ट्री के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति पत्नी नीचे गिर गए। गम्भीर चोट लगने से ममता को इलाज के लिए कोटा एमबीएस हॉस्पिटल लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया। बूंदी सदर थाना ASI बिरधीलाल ने बताया कि ममता तालेड़ा थाना क्षेत्र के अल्फानगर की रहने वाली थी। ममता रक्षाबंधन पर पीहर बूंदी में उंदालिया की डूंगरी गई हुई थी। शुक्रवार दोपहर 5 बजे करीब अपने पति भेरूलाल के साथ वापस ससुराल लौट रही थी। रामगंज बालाजी के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। इलाज के दौरान ममता की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में दो बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में नाथू बलाई की झोपड़ियां निवासी संजय (41) की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। हादसे में उसके सिर व मुंह पर गम्भीर चोट लगी। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 2 अन्य घायलों को इलाज के लिए कोटा रेफर किया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना शुक्रवार दोपहर 4 बजे के आसपास की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार संजय मेघवाल अपनी बुआ के लड़के जगदीश मेघवाल (28) के साथ अपने गांव से सुल्तानपुर की ओर जा रहा था। भौरा रोड़ सुल्तानपुर के पास गैस गोदाम व गौशाला के सुल्तानपुर की ओर से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों को इलाज के लिए सुल्तानपुर हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर संजय को मृत घोषित कर दिया। 2 अन्य घायलों को इलाज के लिए कोटा रेफर किया। संजय के दो बेटे है। बड़ा बेटा कोटा में बीए की पढ़ाई कर रहा है। जबकि छोटा बेटा गांव के स्कूल में पढ़ता है। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story