भारत
पति की हत्या कर घंटों कुएं में छिपी रही महिला, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने निकाला
jantaserishta.com
4 Oct 2023 2:24 PM IST

x
आठ घंटे तक घर के पास कुएं में छिपी रही।
धनबाद: धनबाद शहर के तेलीपाड़ा दामोदरपुर में एक महिला ने पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी और लगभग आठ घंटे तक घर के पास कुएं में छिपी रही।
पुलिस ने मशक्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला। उसे जेल भेजे जाने की तैयारी चल रही है। बताया गया कि मंगलवार की देर रात अजीत हांसदा और उसकी पत्नी सरस्वती देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद सरस्वती देवी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घर में उस वक्त उसका नाबालिग पुत्र अजीत हांसदा भी था।
उसका कहना है कि उसके मां-पिता अक्सर झगड़ा करते थे। बीती रात भी झगड़ा भी हो रहा था, लेकिन वह इसे रोज की तरह सामान्य लड़ाई मानकर सो गया। सुबह उठने पर उसने पिता का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा पाया, जबकि मां गायब थी। पास-पड़ोस के लोग जुटे तो पुलिस को सूचना दी गई। महिला की तलाश की जाने लगी तो किसी ने उसे घर के पास कुएं के भीतर देखा। उसे निकालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। रस्सी और सीढ़ी कुएं में गिराई गई और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। उसने हत्या की बात स्वीकार ली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





