भारत

ASP पर महिला हेड कांस्टेबल ने लगाए छेड़खानी के आरोप, अफसर खुद है यौन उत्पीड़न रोकथाम कमेटी प्रमुख, विभागीय जांच शुरू

jantaserishta.com
14 May 2021 2:11 PM IST
ASP पर महिला हेड कांस्टेबल ने लगाए छेड़खानी के आरोप, अफसर खुद है यौन उत्पीड़न रोकथाम कमेटी प्रमुख, विभागीय जांच शुरू
x
अक्सर आपत्तिजनक बातें करता था.

पंजाब के एक पुलिस अधिकारी को लोगों ने एक महिला का यौन शोषण करते रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद अब शिमला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीर कुमार ठाकुर के खिलाफ छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं. प्रवीर ठाकुर पर यह आरोप किसी सामान्य महिला ने नहीं बल्कि उसकी सहकर्मी महिला हेड कांस्टेबल ने लगाए हैं.

बता दें, आरोपी प्रवीर ठाकुर शिमला जिला यौन उत्पीड़न रोकथाम कमेटी का प्रमुख भी हैं. छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद पुलिस विभाग कटघरे में है. शिमला के महिला पुलिस थाना में दर्ज की गई एक शिकायत के मुताबिक आरोपी पुलिस अधिकारी कई दिनों से महिला कांस्टेबल को तंग कर रहा था.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वो अक्सर आपत्तिजनक बातें करता था. कुछ दिन पहले ही आरोपी ने अपनी पत्नी को गाड़ी सिखाने के बहाने पीड़ित महिला कांस्टेबल को अपने घर बुलाया पर जब उसके घर पहुंची तो आरोपी घर अकेला था.
घर पर अकेला देख उसने महिला कांस्टेबल के साथ शारिरिक छेड़खानी की. इससे पहले वो अपने दफ्तर में भी कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें और महिला कांस्टेबल से छेड़खानी कर चुका है. विभागीय सूत्रों के मुताबिक आरोपी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है.
बताया जा रहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीआईडी को सौंपी गई है. आरोपी अधिकारी को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिमला के पद से हटाकर उसे पुलिस मुख्यालय में अटैच किया जा रहा है. हालांकि शिमला के बड़े पुलिस अधिकारी इस पर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं है. लेकिन शिमला के महिला पुलिस थाना में आरोपी अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज होने की पुष्टि की गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story