भारत

बेटी की हत्या के बाद महिला ने लगाई फांसी, लाशें देखकर फट गई आंखे

Nil dhankar
5 July 2023 4:16 PM IST
बेटी की हत्या के बाद महिला ने लगाई फांसी, लाशें देखकर फट गई आंखे
x
सनसनी खेज मामला

जयपुर। जयपुर में मंगलवार देर रात एक महिला ने अपनी चार साल की बेटी की हत्या करने के बाद खुद को फांसी लगा ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। दरअसल, महिला की दो साल की बेटी को भी फांसी पर लटकते देखा गया था। लेकिन, पुलिस और एफएसएल टीम के समय पर पहुंच जाने के कारण उसे बचा लिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार रात 9 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक महिला ने अपने बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली है। मुकेश निठारवाल की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी और 4 वर्षीय बेटी उस्मा मौके पर ही मृत पाई गईं। हालांकि, 2 साल की उनकी बेटी तविशा जिंदा मिली। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। एफएसएल जांच के बाद शवों को कांवटिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका सुनीता के मायके वालों की ओर से कालवाड़ थाने में ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या की शिकायत दी गई है।

पुलिस ने मुकेश निठारवाल व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सुनीता अपनी बेटियों के साथ अपने कमरे के अंदर चली गई। जब परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके रोने की आवाज सुनी तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया। इसलिए परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बुलाया। जब दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे में महिला और दो बच्चों को लटका पाया गया। अधिकारियों ने कहा कि छोटी बेटी का फंदा ढीला था इसलिए वह बच गई।

Next Story