भारत
महिला को सिर में 5 टांके लगाने पड़े, जान बचाकर भागे लोग, मॉल में ऐसा क्या हुआ जानें
jantaserishta.com
30 Sept 2024 10:24 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
अस्पताल में भर्ती.
चंडीगढ़: बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल में जनता के साथ किस तरह का खिलवाड़ किया जाता है, इसका अंदाजा चंडीगढ़ से आई एक खबर से लगाया जा सकता है. जहां मॉल के छत से मार्बल गिर गया. जिससे महिला और एक बच्ची घायल हो गईं. जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. महिला को इतनी ज्यादा चोट आई है कि उसके सिर में 5 टांके लगाने पड़े हैं.
जानकारी के मुताबिक यह हादसा चंडीगढ़ के एलांते मॉल में हुआ. जहां महिला और बच्ची दोनों मॉल में शॉपिंग के लिए गईं थीं. गेट पर सिक्योरिटी चेक के बाद जैसे ही दोनों मॉल में पहुंची, वैसे ही मॉल के छत से मार्बल दोनों पर गिर गया. जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई. इस हादसे के बाद मॉल में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई.
मार्बल गिरने से महिला बुरी तरह चोटिल हो गई और उसके सिर से खून निकलने लगा. जिसके बाद महिला और बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर पांच टांके लगाए हैं. वहीं, बच्ची को भी हाथ में चोट लगी है. जिसे प्राथमिक उपचार दिया गया है.
इस घटना से लोगों में काफी आक्रोश है. लोग मॉल के मालिक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. वहीं, इस खबर ने एक बार फिर मॉल में लोगों की सुरक्षा को लेकर बहस छेड़ दिया है. लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर मॉल की दीवार कमजोर थी या फिर रिपेयर का कार्य चल रहा था तो फिर लोगों को वहां पर जाने क्यों दिया गया?
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





