खाना बनाने के लिए कोयला चुनने गयी थी महिला, मिट्टी धसने से गिरा पत्थर, 2 की मौत

गोड्डा. झारखंड के गोड्डा जिले से बड़ी खबर आ रही है. गोड्डा के ECL कोलफील्ड ललमटिया में कोयला चुनने के दौरान पत्थर गिरने से एक महिला और पुरुष की मौत हो गई, वहीं एक महिला घायल भी हो गई हैं. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला का नाम तालापुको हेम्ब्रम बताया जा रहा हैं जो बगल के ही बगजोरी की रहने वाली हैं, वहीं मृतक पुरुष का नाम तलय हासदा बताया जा रहा है. तलय हासदा गोड्डा के ही महागामा के रहने वाले बताए जा रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला का नाम सुनैना देवी है. ग्रामीणों की माने तो घटना सुबह 5 बजे की है. जब महिला घर में खाना बनाने के लिए कोयला उठाने गई थी और उसी समय उपर से एक पत्थर गिरने की वजह से यह दुर्घटना हो गयी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





