भारत

महिला का देवर के साथ अफेयर, बच्चे ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो किया कत्ल

jantaserishta.com
4 Dec 2024 11:37 AM IST
महिला का देवर के साथ अफेयर, बच्चे ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो किया कत्ल
x
था गायब.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां 8 साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि रौनक 29 नवंबर से लापता था.
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस बच्चे को ढूंढ रही थी. 2 दिसंबर को घर के पीछे एक बोरे में बच्चे का शव बरामद हुआ. शव पर कई चोटों के निशान थे, जिससे पुलिस को हत्या का शक हुआ. यह घटना नयापुरा गांव की है. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि मृतक बच्चे की मां का अपने देवर के साथ प्रेम संबंध थे. बच्चे ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया.
मासूम किसी को बता ना दे, इसलिए दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस उपायुक्त पूर्वी, अतुल शर्मा ने बताया कि डर के कारण मां और चाचा ने मिलकर रौनक की हत्या कर दी और शव को घर की छत पर छुपा दिया था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हुआ कि बच्चे की हत्या उसी दिन की गई थी जब वह लापता हुआ था.
पुलिस ने बताया कि चाचा भानु ने बच्चे के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को तीन दिन तक छुपाकर रखा और सबके सामने रोने का नाटक किया, ताकि किसी को शक न हो. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story