
x
आवास पर संदिग्ध रूप से फंदे से लटकी पाई गई।
मैसूर (आईएएनएस)| मैसूरु जिले के हुनासुर तालुक के बिलिकेरे गांव में एक महिला ग्राम पंचायत लेखाकार रविवार को अपने आवास पर संदिग्ध रूप से फंदे से लटकी पाई गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय कृष्णा बाई तुकाराम पादके के रूप में हुई है, जो शनुभोगनहल्ली जोन में काम करती थी। कृष्णा बाई बेलगावी जिले के अथानी तालुक के एस्गल्ली गांव की रहने वाली थीं।
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतका कृष्णा बाई की शादी एक माह पूर्व बेलगावी निवासी सुभाष भोंसले के साथ हुई थी जो चामराजनगर जिले के हनूर में फॉरेस्ट गार्ड के रूप में काम करता है।
कृष्णा बाई चार दिन पहले ड्यूटी पर आई थी और वह किराए के मकान में अपनी सहकर्मी चैत्रा और अपनी मां के साथ रह रही थी। रविवार सुबह वह फंदे पर लटकी मिली।
इस संबंध में बिलिकेरे पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बयान दर्ज कर रही है। घटना में अभी और ब्योरा आना बाकी है। आगे की जांच जारी है।
Tagsमैसूरुमैसूरु न्यूज़मैसूरु पुलिसकर्नाटकमहिला ग्राम पंचायत लेखाकारMysuruMysuru NewsMysuru PoliceKarnatakaWomen Gram Panchayat Accountant
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





