भारत

वोट डालने जा रही महिला को बस ने मारी टक्कर, मौत

jantaserishta.com
11 May 2023 9:42 AM IST
वोट डालने जा रही महिला को बस ने मारी टक्कर, मौत
x
पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| नगर निकाय चुनाव को लेकर गुरुवार को नोएडा के दादरी तहसील में वोट डाले जा रहे हैं। वोट डालने जा रही है एक महिला को एक रोडवेज के बस में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को जब अस्पताल पहुंचाया गया, तो वहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। यह हादसा दादरी के मिहिर भोज पीजी कॉलेज के सामने हुआ।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह घर से निकलकर वोट डालने जा रही एक महिला को मिहिर भोज पीजी कॉलेज के सामने रोडवेज की बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। महिला को टक्कर लगने के बाद आसपास काफी संख्या में लोग जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर हंगामे को शांत कराया और आसपास के राहगीरों ने महिला को आनन-फानन में अस्पताल तक पहुंचाया, लेकिन महिला की मौत अस्पताल में हो गई। पुलिस ने बस को मौके पर ही कब्जे मे लेकर बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story