भारत

शादी समारोह में कैटरिंग के लिए गई महिला, हुआ गैंगरेप, उसके बाद...

jantaserishta.com
27 April 2021 11:00 AM IST
शादी समारोह में कैटरिंग के लिए गई महिला, हुआ गैंगरेप, उसके बाद...
x
महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं थमती नजर नहीं आ रहीं.

उत्तर प्रदेश सरकार ओर पुलिस के तमाम दावों के बावजूद सूबे में महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं थमती नजर नहीं आ रहीं. अब ताज नगरी आगरा में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. शादी समारोह में गई महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे गंभीर हालत में सड़क पर फेंककर फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना रविवार रात की है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक पीड़ित महिला खाना बनाने का काम करती है और वह एक शादी समारोह में कैटरिंग के लिए गई थी. आगरा के बरहन थाने में महिला के पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया. पीड़िता को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बताया जाता है कि महिला रविवार की रात कैटरिंग के लिए एक शादी समारोह में गई थी. वहां महिला के साथ गैंगरेप हुआ और इसके बाद आरोपी उसे गंभीर हालत में सड़क पर फेंककर फरार हो गए. जब उसे होश आया तब वह पुलिस चौकी पहुंची. पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आगरा ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने कहा कि आगे की जांच की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story