भारत

महिला ने जुड़वां बच्चियों को दिया जन्म, है दो सिर और तीन हाथ, डॉक्टर हैरान

jantaserishta.com
12 April 2021 8:55 AM IST
महिला ने जुड़वां बच्चियों को दिया जन्म, है दो सिर और तीन हाथ, डॉक्टर हैरान
x
इन बच्चियों का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ है...

भुवनेश्वर. ओडिशा (Odisha) के केंद्रपाड़ा (Kendrapara) जिले में रविवार को एक प्राइवेट अस्पताल में एक महिला ने ऐसी जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया है, जिनके दो सिर और तीन हाथ हैं. बच्चियों का शरीर एक ही है.

इन बच्चियों का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ है और महिला दूसरी बार मां बनी हैं. बच्चियों के सिर पूरी तरह से विकसित हैं. डॉक्टरों के मुताबिक, यह एक दुर्लभ चिकित्सकीय स्थिति है.
महिला की डिलिवरी ऑपरेशन के जरिए एक निजी अस्पताल में हुई. बाद में उसे केंद्रपाड़ा के जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कर दिया गया. केंद्रपाड़ा जिला अस्पताल के शिशु विशेषज्ञ डॉक्टर देबाशीष साहू ने बताया कि नवजात दोनों मुंह से दूध पी रहे हैं.
इससे पहले उत्तर प्रदेश के आगरा के जय देवी हॉस्पिटल में ऐसे जुड़वा बच्चे ने जन्म लिया था. इस बच्चे के चार हाथ चार पैर और जुड़ा हुए दो सिर हैं. ये बच्चे जुड़वा के साथ एक दूसरे से जुड़े हुए भी हैं. दोनों नवजात शिशुओं का शरीर पेट के हिस्से एक दूसरे से जुड़ा हुआ है. इसके अलावा चार हाथ चार पैर और दो अलग-अलग सिर भी हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story