भारत

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों सुरक्षित

jantaserishta.com
8 March 2023 10:36 AM IST
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों सुरक्षित
x

DEMO PIC 

नई दिल्ली (आईएएनएस)| नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर एक महिला ने पुलिस और दो यात्रियों की मदद से एक बच्चे को जन्म दिया। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सोमवार को हेड कांस्टेबल मुनीम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 15-16 पर गश्त कर रहे थे, तभी शाम करीब 6.50 बजे मायापुरी निवासी मुकेश ने अपनी गर्भवती पत्नी कविता कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर मदद मांगी।
पुलिस उपायुक्त (रेलवे) हरीश एचपी ने कहा, मुनीम तुरंत मौके पर पहुंचे और दो महिला यात्रियों से मदद के लिए अनुरोध किया। उन्होंने गर्भवती महिला को कंबल से ढक दिया। रेलवे चैनलों के माध्यम से एक एम्बुलेंस और मेडिकल स्टाफ की मांग की गई थी।
डीसीपी ने कहा, उत्तर रेलवे अस्पताल से डॉक्टर पवन कुमार के पहुंचने से पहले महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। महिला और नवजात को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मां और बच्चा दोनों सुरक्षित और स्वस्थ हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story