महिला ने अपने ही बच्चों को दिया जहर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

यूपी के मऊ में सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने ही बच्चों को जहर दे दिया और खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया, चौथ बेटा किसी तरह भाग निकला। तीन बच्चों संग मां की खुदकुशी की खबर से अफसरों में खलबली मच गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चारों की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जहर पीने वाली महिला समेत उसके तीनों बच्चों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल मां व एक बच्चे की हालत गंभीर है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





