भारत

महिला ने अपने ही बच्चों को दिया जहर, हालत नाजुक

Nilmani Pal
17 Dec 2021 2:27 PM GMT
महिला ने अपने ही बच्चों को दिया जहर, हालत नाजुक
x
जानें वजह

यूपी के मऊ में सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने ही बच्चों को जहर दे दिया और खुद भी जहरीला पदार्थ खा लिया, चौथ बेटा किसी तरह भाग निकला। तीन बच्चों संग मां की खुदकुशी की खबर से अफसरों में खलबली मच गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चारों की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि जहर पीने वाली महिला समेत उसके तीनों बच्चों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल मां व एक बच्चे की हालत गंभीर है।

मऊ जिले के थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत कंधेरी गांव निवासिनी 36 वर्षीय सरोजा देवी के पति हाफिज की तीन माह पूर्व सड़क दुर्घटना में गाजीपुर जनपद के जंगीपुर में मौत हो गया था। पति की मौत के बाद से ही आर्थिक तंगी के कारण महिला के सामने घर-परिवार चलाने का संकट गहरा गया था। पति की मौत के बाद घर का व बच्चों का खर्च चलाना सरोजा के लिए काफी मुश्किल हो गया था। वह आर्थिक संकट को लेकर काफी दिनों से परेशान चल रही थी। इस बीच शुक्रवार को सरोजा ने अचानक घर रखा जहर अपने 6 वर्षीय पुत्र करिया, 3 वर्षीय पुत्र मोनू, डेढ़ वर्षीय पुत्री नेहा को पानी में मिलाकर दे दिया। साथ ही खुद भी उसने जहर पी लिया।

चौथे बच्चे को जब जहर देने की कोशिश की तो वह मां का हाथ छुड़ाकर भाग निकला। जहर पीने के बाद सभी की हालत खराब हो गई। इस बीच चौथे बच्चे ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी तो काफी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों की मदद सरोजा समेत तीनों बच्चों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। उधर घटना की सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्र दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा ने बताया कि पति की मौत के बाद महिला काफी परेशान थी। फिलहाल सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। महिला व एक बच्चें की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक गहनता के साथ सभी का उपचार कर रहे हैं।


Next Story