
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
तीन बकरियों की मौत से दुखी महिला ने जहर खाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।
छिंदवाड़ा: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कथित तौर पर अपनी तीन बकरियों की मौत से दुखी महिला ने जहर खाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। बिछुआ के पातरी गांव में तीन बकरियों की मौत से दुखी एक महिला ने जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि महिला ने दुखी होकर जहर का सेवन कर लिया। परिजन उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि बिछुआ के ग्राम पातरी निवासी 40 वर्षीय अनारवती पति रामे सिंह इनवाती के घर पर पिछले दिनों तीन बकरियों की मौत हो गई थी। बकरियों की मौत से आहत अनारवती ने 2 सितम्बर को जहर का सेवन कर लिया था । बिछुआ से महिला को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। दो दिन बाद 4 सितम्बर को अनारवती की अस्पताल से छुट्टी हो गई थी। यहां से जाने के बाद अनारवती मायके में रह रही थी। 7 सितम्बर को दोबारा हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। अनारवती मानसिक रूप से परेशान भी बताई जा रही है। अधिकारी ने कहा, 'उसके पति और रिश्तेदारों ने अपने बयान में कहा कि वह अपनी तीन बकरियों की मौत से दुखी है।'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





