भारत
प्रेमी के ब्लैकमेल करने पर महिला ने दी जान, जानें मामला
jantaserishta.com
8 Nov 2022 10:39 AM IST

x
महिला चिकित्सक ने खुदुकुशी कर ली।
बेंगलुरु (आईएएनएस)| प्रेमी द्वारा ब्लैकमेल करने पर 35 वर्षीय महिला चिकित्सक ने खुदुकुशी कर ली। उसकी पहचान चामुंडेश्वरी के रूप में हुई। इस घटना की जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी। पीड़िता ने खुदकुशी के पहले एक वीडियो बनाकर अपनी आपबीती सुनाई थी। पुलिस ने कहा कि उसने पिछले हफ्ते महिला के खुदकुशी करने से पहले मृतका द्वारा बनाया गया वीडियो बरामद किया। चामुंडेश्वरी के पति की शिकायत पर पुलिस ने आंध्र प्रदेश के आरोपी मल्लिकार्जुन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। उसकी छह माह पहले आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले की रहने वाले मल्लिकार्जुन से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों में घनिष्ठ संबंध विकसित हो गए। बाद में आरोपी ने उसे पैसे के लिए ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे 2 लाख रुपये की मांग की। उसने धमकी दी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह उसके सभी वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा।
चामुंडेश्वरी ने अपने वीडियो में अपने प्रेमी को जीवन में ब्लैकमेलर बनने के लिए शुभकामनाएं दीं और भविष्य में किसी भी महिला को परेशान न करने के लिए कहा। उसने यह वीडियो मल्लिकार्जुन को भी भेजा था।
पुलिस को उनके बीच व्हाट्सएप कॉल का आदान-प्रदान भी मिला। आरोपी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने मल्लिकार्जुन की तलाश शुरू कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





