महिला ने बेटी को दिया जन्म, पति ने गला घोंट कर उतारा मौत के घाट, नवजात बच्ची के पास रखा शव

पटना: मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक महिला की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने बेटी को जन्म दिया. महिला की बेटी को जन्म देने के 48 घंटे बाद ही उसके पति ने गला घोंट कर मार दिया और उसके शव के पास नवजात बच्ची को छोड़कर फरार हो गया. ये घटना है पटना की, जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. क्योंकि उसकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया. बेटी को जन्म देने से नाराज पति ने अपनी पत्नी की ही हत्या कर दी. रविवार सुबह जब इस घटना की जानकारी महिला के मायके वालों को मिली तो परिजन उसके ससुराल पहुंचे तो वहां उन्होंने देखा कि बेटी की लाश पड़ी थी और शव के बगल में मासूम रो रही थी. इस हदयविदारक दृश्य को देखकर उनका कलेजा फट गया और सभी लोग दहाड़ मारकर रोने लगे. परिजनों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए. इसके बाद पुलिस को इसकी खबर मिली
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





