भारत

महिला का पति के सामने गैंगरेप, घिनौनी वारदात का आरोपियों ने बनाया वीडियो, फिर...

jantaserishta.com
9 July 2021 10:43 AM IST
महिला का पति के सामने गैंगरेप, घिनौनी वारदात का आरोपियों ने बनाया वीडियो, फिर...
x
वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर वायरल भी कर दिया.

ब‍िहार के छपरा ज‍िले में कुछ अपराधियों ने लगभग एक सप्ताह पहले एक महिला के साथ उसके पति के सामने दुष्कर्म किया. यही नहीं, आरोपियों ने इस घिनौनी वारदात का वीडियो अपने मोबाइल से बनाकर वायरल भी कर दिया.

सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होते-होते यह वीडियो सारण के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार तक भी पहुंचा. इस वीडियो पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अमनौर थाना प्रभारी को इसकी जांच कर वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने का निर्देश दिया.
इस दुष्कर्म की वारदात का वीडियो लगभग 1 सप्ताह के आसपास का बताया जा रहा है. आरोपियों ने इस वारदात को गोसी अमनौर से परशुरामपुर जाने वाली REO पथ के बीच बड़ी नहर के आसपास के सुनसान जगह में अंजाम दिया है.
वीडियो से प्रतीत हो रहा है कि महिला अपने पति के साथ कहीं जा रही है. अपराधियों ने नहर के पास सुनसान देख उसे पकड़ लिया और बलपूर्वक भय दिखाकर झाड़ियों के बीच ले जाकर महिला के पति के सामने घिनौना काम किया और महिला का वीडियो बनाया गया.
अभी तक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा संज्ञान लेकर कई आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी अभी तक पीड़ित महिला और न उसका पति पुलिस के सामने आए हैं. ऐसा लगता है कि किसी भय या सामाजिक बेइज्जती के कारण बेपर्दा होने के भय से शायद पुलिस से शिकायत नहीं की है.
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस पीड़ित महिला को खोजने का प्रयास कर रही है. साथ ही इन सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य है जिसके आधार पर न्यायालय में इन सभी आरोपियों को कानूनन रूप से त्वरित गति से सजा दिलवाने की प्रक्रिया की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story