भारत

महिला के साथ गैंगरेप, इंस्‍टाग्राम वाले दोस्‍त ने बनाया हवस का शिकार, एसपी से मिलने पहुंची

jantaserishta.com
15 Jun 2024 9:32 AM IST
महिला के साथ गैंगरेप, इंस्‍टाग्राम वाले दोस्‍त ने बनाया हवस का शिकार, एसपी से मिलने पहुंची
x

सांकेतिक तस्वीर

कोल्ड ड्रिंक्स पिलाई और उसके बाद वह अपनी सुधबुध खो बैठी।
मेरठ: सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर फ्रेंडशिप के बाद मेरठ निवासी महिला को शामली के थानाभवन के एक होटल में ले जाकर गैंगरेप की वारदात सामने आई है। महिला ने बताया कि आरोपी और उसके साथी ने नौकरी का झांसा देकर बुलाया था, जिसके बाद कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ देकर उसकी इज्जत से खिलवाड़ किया गया। थानाभवन पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। मेरठ निवासी पीडिता महिला शामली पुलिस आफिस पर एसपी अभिषेक से मिलने
पहुंची।
महिला ने बताया कि कि उसकी इंस्टाग्राम से शामली निवासी एक युवक से दोस्ती हुई थी, जिसने खुद को बैंक में तैनात बताया था। महिला का आरोप है कि युवक ने उसकी भी नौकरी लगवाने का झांसा देकर मिलने की पेशकश की थी, जिसके बाद उसने अपने साथी को भेजकर पहले उसे देहरादून बुलाया, लेकिन वहां पर युवक नहीं मिला, जिसके बाद साथी ने बैंक में तैनात युवक के थानाभवन में होने की जानकारी दी, जिसके बाद वह दोस्त के साथी के साथ थानाभवन आ गई। महिला ने आरोप लगाया कि थानाभवन में उसका इंस्टाग्राम वाला दोस्त मिला, जिसने उसे कोल्ड ड्रिंक्स पिलाई और उसके बाद वह अपनी सुधबुध खो बैठी।
महिला ने आरोपी और उसके साथी पर कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाते हुए थानाभवन के एक होटल में ले जाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज लिया है। आरोपी शामली के रहने वाले है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story