भारत

ऑपरेशन थिएटर में महिला का गैंगरेप, अस्पताल में मचा हड़कंप

jantaserishta.com
10 Oct 2021 1:18 PM IST
ऑपरेशन थिएटर में महिला का गैंगरेप, अस्पताल में मचा हड़कंप
x
सुन्न करने का इंजेक्शन लगाकर गैंगरेप का आरोप

बठ‍िंंडा: पंजाब में बठ‍िंडा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला ने अस्पताल के स्टाफ पर उसके साथ ऑपरेशन थिएटर में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है.

पीड़ित महिला ने सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल होकर अपनी मेडिकल जांच करवाई है और मामले की जानकारी पुलिस को दी है. पुलिस ने महिला के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
सुन्न करने का इंजेक्शन लगाकर गैंगरेप का आरोप
अस्पताल में दाखिल फाजिल्का जिले की रहने वाली एक महिला ने बताया कि ऑपरेशन करवाने के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी. बीते चार अक्टूबर को उसका ऑपरेशन होना था. अस्पताल के स्टाफ मेंबर उसे ऑपरेशन थिएटर लेकर चले गए, जहां पर उसे सुन्न करने का इंजेक्शन लगा द‍िया गया. बाद में उसके साथ ऑपरेशन थिएटर के अंदर ही 6 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया.
महिला ने बताया कि इस मामले के बारे में अस्पताल के डॉक्टर को कोई जानकारी नहीं है. इसके बाद वह अस्पताल में डॉक्टर को कोई जानकारी दिए बिना सिविल अस्पताल में आकर दाखिल हो गई और मामले की जानकारी पुलिस को दी. थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story