भारत

बीमारी की झूठी खबर देकर बुलाया, बंगले में महिला के साथ गैंगरेप

jantaserishta.com
6 Sept 2026 1:45 PM IST
बीमारी की झूठी खबर देकर बुलाया, बंगले में महिला के साथ गैंगरेप
x
दो आरोपी गिरफ्तार.
जाजपुर: ओडिशा के जाजपुर जिले के चंडीखोल इलाके से 32 वर्षीय महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. एक एजेंसी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों में से एक पीड़िता का परिचित था और उसने फोन कर महिला को बताया था कि उसके पति की तबीयत खराब है. पति की बीमारी की बात सुनकर महिला मंगलवार शाम करीब सात बजे बस से चंडीखोल पहुंची थी.
पुलिस के अनुसार चंडीखोल पहुंचने के बाद आरोपी महिला को एक सुनसान बंगले में लेकर गया. कुछ ही देर बाद उसका एक दोस्त भी वहां पहुंच गया. आरोप है कि दोनों ने शराब पी और बाद में महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. घटना के बाद महिला ने बुधवार रात कलिंग नगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में बडाचाना व जेनापुर इलाके में छापेमारी की. शनिवार को पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. कलिंगनगर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुप्रसन्न मल्लिक ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर अपना अपराध स्वीकार किया है.
पुलिस ने दोनों को शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं, पीड़िता का इलाज सुकिंदा कम्युनिटी हेल्थ सेंटर में चल रहा है. पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story