भारत

हैवानियत की हदें पार: फिरौती नहीं देने पर महिला के साथ गैंगरेप, पढ़ें पूरा मामला

jantaserishta.com
22 May 2022 1:49 PM IST
हैवानियत की हदें पार: फिरौती नहीं देने पर महिला के साथ गैंगरेप, पढ़ें पूरा मामला
x

भरतपुर: भरतपुर में 4 बच्चों की एक मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उत्तर प्रदेश के खुर्जा में स्थित एक जंगल में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने इस महिला को बंधक बना लिया था। महिला के परिजनों से फिरौती मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर महिला के साथ गैंगरप की घटना को अंजाम दिया गया है।

बताया जा रहा है कि यूपी के रहने वाले तीन बदमाशों ने महिला का अपहरण किया था। बदमाशों ने महिला के पति से 5 लाख रुपये की डिमांड की थी। किसी तरह यह महिला बदमाशों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची थी और उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई थी।
बताया जा रहा है कि महिला अपनी साथी महिला के साथ 6 मई को बाजार में खरीदारी करने आई थी। तभी उत्तर प्रदेश नंबर की एक जीप वहां पहुंची और उसमें बैठे लोग पीड़िता का अपहरण कर उसे ले गए। जब पीड़िता बदमाशों के कब्जे से फरार होकर घर पहुंची तो उसने पुलिस से संपर्क किया मगर उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। बाद में महिला ने कोर्ट के जरिये थाने में तीनों बदमाश युसूफ,रविंद्र शर्मा और शैलेन्द्र जाटव के खिलाफ अपहरण,फिरौती की मांग और सामूहिक दुष्कर्म की धारा के अंतर्गत शिकायत दर्ज कराई है।
महिला ने बताया है, 'मुझे बंधक बनाकर रखा और मेरे पति को फ़ोन कर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थीउनको फिरौती नहीं मिली तो उन्होंने मेरे साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। तीसरे दिन मैं उनके चंगुल से भागकर घर पहुंची और कोर्ट के जरिये पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।'
जांच अधिकारी सतीश वर्मा ने बताया की एक महिला ने तीन बदमाशों के खिलाफ अपहरण,फिरौती और सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराया है जिसकी जांच की जा रही है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story