भारत

महिला के साथ सहकर्मी ने दोस्तों संग सामूहिक दुष्कर्म किया

Admin2
27 Aug 2023 4:33 AM GMT
महिला के साथ सहकर्मी ने दोस्तों संग सामूहिक दुष्कर्म किया
x
पढ़े पूरी खबर
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिकंदरा क्षेत्र की एक जूता फैक्टरी में काम करने वाली महिला के साथ उसके सहकर्मी ने दोस्तों संग सामूहिक दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक फोटो खींचकर शारीरिक शोषण कर रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, दो साथियों की तलाश की जा रही है।
सिकंदरा क्षेत्र की महिला ने पुलिस को बताया कि पति शराबी है। कुछ वर्ष पहले छोड़कर चला गया। वह बच्चों और परिवार का खर्च चलाने के लिए एक फैक्टरी में काम करने लगी। वहां सहकर्मी अलबतिया निवासी डोनी उर्फ दिनेश ने घनिष्ठता बढ़ा ली। दिनेश एक दिन उन्हें अपने मित्र जफरूद्दीन के घर ले गया। वहां उसका एक और साथी पंकज मौजूद था। तीनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आपत्तिजनक फोटो खींच ली।
इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करके शारीरिक शोषण कर रहे थे। गर्भवती होने पर आरोपी उसे धमकी देकर मध्य प्रदेश ले गए। वहां बच्चेदानी निकलवा दी। विरोध करने पर आरोपियों ने बेटी के साथ भी यही करने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा गया। अन्य की तलाश हो रही है।
Next Story