
x
देखें वीडियो.
नोएडा: नोएडा में एक महिला द्वारा BMW से उतरकर गमला चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस घटना ने लोगों को हैरान कर दिया है. महिला एक दुकान के बाहर रखा गमला चुरा रही थी, कुछ लोगों ने टोका तो उसने हैरानी भरा जवाब दिया.
जानकारी के अनुसार, यह मामला नोएडा के सेक्टर 18 का है. यहां का जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, उसमें महिला जिस समय गमला चुरा रही थी तो कुछ लोग उसकी कार के पास आकर खड़े हो जाते हैं.
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि महिला धीरे-धीरे BMW से बाहर आती है और सीधे उस दुकान की ओर बढ़ती है, जहां गमला रखा हुआ था. वह बेखौफ होकर गमले को उठाने लगती है और फिर गमला ले जाकर कार में रख लेती है.
इस दौरान वहां खड़े कुछ लोग इस घटना को नोटिस करते हैं और उसकी कार के पास आकर खड़े हो जाते हैं. इन लोगों के टोकने पर महिला ने जवाब में कहा, मैं हर दिन एक गमला ले जाऊंगी. यह जवाब सुनकर लोग भी हैरान हो जाते हैं.
इस मामले को लेकर लोगों का कहना है कि जब उन्होंने महिला को टोका तो महिला ने जवाब दिया कि मैं हर दिन एक गमला ले जाऊंगी. जानकारी ये भी सामने आ रही है कि यह महिला अब तक दो गमले चुरा चुकी है.
इस घटना के बाद वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया है और इसे लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग महिला के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं. हालांकि, इस घटना को लेकर अब तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. इस घटना पर अभी तक पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है.
नोएडा, यूपी में एक मोहतरमा रात के 12 बजे BMW कार से उतरी। सड़क किनारे रखा गमला उठाकर ले गईं।@Jyoti_karki_ pic.twitter.com/RI9WMWjAvJ
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) October 27, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





