महिला को आइसक्रीम के कोन में दिखी कटी उंगली, निकली चीख

फोटो: सोशल मीडिया
मुंबई: एक महिला ने आइसक्रीम ऑर्डर की थी, लेकिन जब उसे खोला तो उसमें इंसान की अंगुली मिली। यह देखकर महिला हैरान रह गई और इस मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है। अब तक खाने की चीजों में कीड़े-मकौड़े मिलने की खबरें आ जाती थीं, लेकिन इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है। महिला ने Yummo Ice Creams से आइसक्रीम खरीदी थी। महिला की शिकायत पर अब मलाड पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। यही नहीं आइसक्रीम में मिली अंगुली को टेस्ट के लिए फॉरेंसिक लैब में भेजा जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





