भारत

कार की टक्कर से सड़क पर गिरी महिला, कई पसलियां टूटी, देखें एक्सीडेंट का वीडियो

jantaserishta.com
3 July 2023 9:17 AM IST
कार की टक्कर से सड़क पर गिरी महिला, कई पसलियां टूटी, देखें एक्सीडेंट का वीडियो
x
आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर है।
गुरुग्राम: गुरुग्राम के पालम विहार ई ब्लॉक इलाके में शाम की सैर के दौरान एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 67 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना 29 जून शाम करीब 5.40 बजे की है, जब पीड़ित रीता आनंद घर से सैर के लिए निकली थी।
पीड़िता के बेटे लक्ष्मण आनंद ने आईएएनएस को बताया कि जब उनकी मां ई ब्लॉक स्थित एक पार्क में जा रही थीं तो एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, और मौके से भाग गई। उन्‍हाेेंने बताया कि जैसे ही तेज रफ्तार कार ने उन्‍हें टक्कर मारी तो वह हवा में उछल गई। एक अन्य कार ने हमलावर कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी मेरी मां को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क पर छोड़कर फरार हो गया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया है। हालांकि कार की नंबर प्लेट भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। बेटे ने कहा, इस घटना में मेरी मां की बायीं ओर की सात पसलियां और दायीं ओर की नौ पसलियां टूट गयी हैं। उन्होंने बताया कि वह आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर है।
मामले के संबंध में पालम विहार पुलिस स्टेशन में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पालम विहार पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने आईएएनएस को बताया कि हमने कार चालक की पहचान कर ली है, और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story