भारत

नाले में गिरी महिला, 16 घंटे तक लकड़ी से चिपककर पहुंची यमुना नदी, ऐसे बचाई जान

jantaserishta.com
2 Aug 2021 6:27 AM IST
नाले में गिरी महिला, 16 घंटे तक लकड़ी से चिपककर पहुंची यमुना नदी, ऐसे बचाई जान
x
पढ़े पूरी खबर

जालौन: उत्तर प्रदेश के जालौन में रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला शुक्रवार को उफनते हुए एक नाले में गिर गई, और बहते-बहते यमुना नदी में पहुंच गई. इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए महिला 16 घंटे तक लकड़ी के लट्ठे से चिपकी रही जो कि तेज धाराओं में उसके रास्ते में आया था. इसके बाद हमीरपुर में करीब 25 किलोमीटर दूर कुछ नाविकों ने उसे बचाया.

नाविकों ने तैरकर बचाया
खबरों के मुताबिक, जय देवी अपने खेतों में गई थीं. इसी दौरान वो गलती से जालौन में उफनते किलंदर नाले में गिर गईं, जो यमुना नदी में मिल जाता है. शुक्रवार की शाम नाले में गिरने के बाद, वह एक तेज धारा के साथ बह कर यमुना नदी में पहुंच गईं. इस दौरान उन्हें एक लकड़ी के लट्ठे का सहारा मिला, जिसकी मदद से वो 16 घंटे तक तैरती रहीं. तभी हमीरपुर जिले के मनकी गांव में नाविकों की नजर बहती हुई बुजुर्ग पर पड़ी. इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी पुलिस को सूचना दी और महिला को बाहर निकाला
पुलिस ने वापस परिवार से मिलाया
इसके बाद बुजुर्ग महिला को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसके बेटे राहुल और बेटी विनीता को सूचित किया गया. थोड़ी ही देर में वे दोनों अस्पताल में पहुंच गए. इसके बाद में पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया. हरौलीपुर पुलिस चौकी प्रभारी भरत यादव ने कहा, 'डूबते को तिनके का सहारा काफी होता है. यह भगवान के चमत्कार के अलावा और कुछ नहीं था.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story