भारत

प्रेमी संग महिला रफूचक्कर, योजना की पहली किस्त मिली थी

jantaserishta.com
31 July 2025 1:55 PM IST
प्रेमी संग महिला रफूचक्कर, योजना की पहली किस्त मिली थी
x
जांच का आदेश.
अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 40 हजार रुपये की पहली किश्त पाते ही एक महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया. फिलहाल, विभाग द्वारा महिला के खिलाफ नोटिस जारी कर जांच के आदेश दिए गए हैं.
पूरा मामला अमेठी विकास खंड के रेभा गांव का है. यहां रहने वाली उतरा कुमारी की शादी 2013 में गांव के ही रहने वाले राम सजीवन के साथ हुई थी. लेकिन बीमारी के चलते राम सजीवन की 2023 में मौत हो गई. जिसके बाद महिला को विधवा योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया गया.
बीते दिनों महिला के खाते में आवास योजना की पहली किश्त विभाग द्वारा भेजी गई. मगर पहली किश्त आते महिला अपने 3 बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई. आज तक महिला का कोई सुराग नहीं लग पाया है.
उतरा कुमारी के फरार होने के बाद उसके घर पर कई महीने से ताला लटका हुआ है. गांव के किसी भी शख्स को उसके बारे में कोई भी जानकारी नहीं है. ग्रामीणों की माने तो पति की मौत के बाद महिला का एक आदमी के साथ संबंध था, जो लगातार उससे मिलने घर पर आता था. पूर्व में महिला के प्रेमी को पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया जा चुका है, मगर दोनों नहीं माने.
महिला के फरार होने के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है. अधिकारी लगातार महिला और उसके प्रेमी को पता करने में जुटे हुए हैं. लेकिन कुछ भी सुराग नहीं लगा है. अब संबंधित विभाग द्वारा महिला के खिलाफ नोटिस जारी कर मामले की जांच की जा रही है.
महिला की पड़ोसन निर्मला ने बताया कि वह आवास योजना का पैसा लेकर चली गई है. उसका कुछ अता-पता नहीं चल रहा है. इसके पहले भी महिला का प्रेमी जब घर आता था तो परिजन विरोध करते थे. पुलिस भी आई थी. लेकिन दोनों का मिलना-जुलना बंद नहीं हुआ.
एक और ग्रामीण संदीप ने बताया कि हमको पता चला है कि महिला का पहले से प्रेम प्रसंग था. जब पीएम आवास का पैसा आया तो महिला वो पैसा लेकर फरार हो गई. चूंकि, उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था इसलिए आशंका है कि वह प्रेमी संग ही भागी है.
उधर, इस पूरे मामले में बीडीओ बृजेश सिंह ने कहा कि एक महिला द्वारा आवास का पैसा पाने के बाद प्रेमी के साथ भाग जाने का मामला सामने आया है. महिला के खिलाफ नोटिस जारी कर जांच की जा रही है, जो भी जांच में सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story