भारत

सामने आया पुलिस का बर्बर चेहरा: महिला को बाल पकड़कर घसीटा, वीडियो वायरल

jantaserishta.com
17 Aug 2023 12:58 PM IST
सामने आया पुलिस का बर्बर चेहरा: महिला को बाल पकड़कर घसीटा, वीडियो वायरल
x
पुलिस की हैवानियत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
कटनी: मध्य प्रदेश में कटनी जिले में पुलिस जवानों ने एक महिला के बाल पकड़कर घसीटा। पुलिस की हैवानियत का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस महिला और उसके परिवार के अन्य सदस्यों को पुलिस ने शांति भंग करने के आरोप में जेल भी भेजा था।
यह वीडियो लगभग डेढ़ माह पुराना बताया जा रहा है। यह मामला कटनी जिले के स्लीमानाबाद थाने के कौड़िया गांव का है जहां छह जुलाई को बिजली की हाई टेंशन लाइन बिछाई जा रही थी और छैना बाई विरोध कर रही थी। ऐसा इसलिए क्योंकि यह बिजली की लाइन उसके घर के ऊपर से गुजर रही थी। साथ ही उसके खेत में टावर लगाने का काम भी चल रहा था।
बताया गया है कि छैना बाई और उसके परिवार वालों ने जब विरोध किया तो वहां मौजूद पुलिस जवानों ने महिला के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया और बाल पकड़कर घसीटा भी। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में नजर आ रहा है।
महिला और उसके परिजनों पर शांति भंग करने का आरोप लगाते हुए 151 के तहत केस दर्ज किया गया और जेल भेज दिया गया। पुलिस ने वहां मौजूद सभी लोगों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने अधिकांश मोबाइल के वीडियो भी डिलीट कर दिए थे मगर एक मोबाइल ऐसा था जो लॉक था और पुलिस वीडियो डिलीट करने में नाकाम रही। अब उसी फोन से यह वीडियो वायरल हुआ है।
कटनी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केड़िया ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बताया कि यह तहसील बहोरीबंद क्षेत्र का मामला है, जहां पावर कंपनी को पावर ट्रांसमिशन के टावर लगाना है। भूमि का अधिग्रहण हो रहा था। उसी दौरान महिला ने उत्पात मचाया। महिला से मारपीट नहीं की गई, महिला पुलिस द्वारा विधिसम्मत कार्रवाई की गई। यह वीडियो पुराना है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पियूष बबेले ने ट्वीट कर कहा, यह है मध्यप्रदेश के शिवराज मामा की लाडली बहना योजना। जो काम महाभारत में दुशासन किया करता था, वह काम मध्यप्रदेश में मामा का शासन कर रहा है। महिला को चोटी पकड़कर घसीटा जा रहा है। ऐसे ही नहीं महिला अत्याचार में मध्यप्रदेश 18 साल में इतना आगे निकला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story